Connect with us

चुनावी डायरी

NDA का संकल्प पत्र जारी: 1 करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा, पिछड़ी जातियों की स्थिति का रिव्यू कराएंगे

Published

on

NDA गठबंधन ने शुक्रवार की सुबह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी कर दिया।
NDA गठबंधन ने शुक्रवार की सुबह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी कर दिया।
पटना|
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए ने अपना संयुक्त घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। NDA ने 1 करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा किया है। साथ ही घोषणा की है कि एक हाई-लेवल कमिटी बनाकर पिछड़ी जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। ये समिति रिटायर सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में बनेगी। साथ ही, अति पिछड़ी जातियों को 10 लाख की सहायता देने की भी घोषणा की है।
मेनिफेस्टो में 25 वादे किए 
भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोसपा के गठबंधन ने रोजगार, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए 25 प्रमुख वादे किए। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संकल्प पत्र पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे लेकिन भाषण सिर्फ सम्राट चौधरी ने दिया।
हर जिले में मेगा स्किल सेंटर 
संकल्प पत्र में रोजगार को प्राथमिकता दी गई। एनडीए ने 1 करोड़ सरकारी नौकरियां देने का वादा किया। साथ ही वादा किया कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, ताकि बिहार वैश्विक स्किलिंग हब बने।
महिला रोजगार योजना में 2 लाख तक सहायता
महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से 2 लाख तक सहायता और ‘महिला मिशन करोड़पति’ से 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि 
एक योजना की घोषणा की गई है- कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि। जिसमें  किसानों को सालाना 3 हजार रूपये मिलेंगे। 1 लाख करोड़ का कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, एमएसपी पर पंचायत स्तर पर धान-गेहूं-दाल-मक्का की खरीद किए जाने की घोषणा की गई है।
‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ से मछुआरों को 9 हजार और हर ब्लॉक में चिलिंग सेंटर।
2030 तक दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता। 5 मेगा फूड पार्क और कृषि निर्यात दोगुना।
बुनियादी ढांचा- 4 नए शहरों में मेट्रो, 7 एक्सप्रेसवे 
मेनिफेस्टो में बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान पेश किया है। जिसके तहत 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे, 4 नए शहरों में मेट्रो की घोषणा की गई है। साथ ही 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण होगा।  अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल विस्तार की भी घोषणा है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *