चुनावी डायरी
रोहतास : 2020 में महागठबंधन का जहां कब्जा था, वहां 7 में से 6 सीटें NDA ने जीत लीं
- रोहतास में एनडीए की प्रचंड वापसी, सात में से छह सीटों पर जमाया कब्जा
रोहतास| अविनाश श्रीवास्तव
रोहतास जिले में एनडीए ने शानदार वापसी करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत दर्ज की है। एनडीए ने जिले के सात विधानसभा सीटों में से छः सीटों पर कब्जा जमा लिया है और एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जिले के सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार एनडीए ने दमदार वापसी करते हुए छः सीटें अपने नाम कर ली है और सिर्फ एक सीट महागठबंधन के खाते में गई है।
रोहतास जिले के सासाराम, डेहरी, दिनारा, करगहर, नोखा एवं चेनारी विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों ने अपनी जीत का परचम लहराया है, जबकि काराकाट विधानसभा सीट महागठबंधन के खाते में गई है। काराकाट सीट पर माले प्रत्याशी अरुण सिंह ने मात्र तीन हजार वोटों के अंतर से जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह को शिकस्त दी है।
सातों सीटों के परिणाम
चेनारी विधानसभा सीट
लोजपा प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम- 95495
कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम- 73523
वोटों का अंतर- 21972
सासाराम विधानसभा सीट
आरएलएम प्रत्याशी स्नेहलता- 101470
राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह- 75557
जीत का अंतर – 25913
करगहर विधानसभा सीट
जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह- 92485
बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप – 56809
वोटों का अंतर – 35676
दिनारा विधानसभा सीट
आरएलएम प्रत्याशी आलोक सिंह- 78338
राजद प्रत्याशी राजेश यादव- 67504
जीत का अंतर – 10834
नोखा विधानसभा सीट
जदयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी- 93193
राजद प्रत्याशी अनीता चौधरी- 69139
जीत का अंतर – 24054
काराकाट विधानसभा सीट
माले प्रत्याशी अरुण सिंह- 74157
जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह- 71321
जीत का अंतर – 2836
डेहरी विधानसभा सीट
लोजपा प्रत्याशी सोनू सिंह- 104022
राजद प्रत्याशी गुड्डू चंद्रवंशी- 68054
जीत का अंतर – 35968

