Connect with us

चुनावी डायरी

तेजस्वी यादव को झटका : मोदी के मंच पर नजर आए थे, अब दोनों विधायकों का इस्तीफा

Published

on

इस्तीफा सौंपते राजद विधायक
इस्तीफा सौंपते राजद विधायक (तस्वीर - टीम बोलते पन्ने)
  • नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर ने दिया इस्तीफा

नवादा |

बीते अगस्त में जिन दो राजद विधायकों की पीएम मोदी की रैली के दौरान मंच पर मौजूदगी ने चर्चा पाई थी, आज (12 oct) उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया।

राजद की नवादा विधानसभा सीट से विधायक विभा देवी और रजौली सीट से विधायक प्रकाश वीर के इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल होने की चर्चा है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणा होते ही नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को झटका लगा है।

दोनों विधायकों ने राजद पार्टी और बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि मोदी की रैली में शामिल होने के बाद दोनों विधायकों ने सफाई दी थी कि वो तो केवल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे, वे भाजपा में नहीं जा रहे।

 

विभा देवी : बाहुबली राज बल्लभ की पत्नी   

मालूम हो कि नवादा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विभा देवी राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी है। राजबल्लभ एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद थे जिसके बाद विभा देवी सक्रिय राजनीति में आईं। हाल में पटना हाई कोर्ट से उन्हें बरी कर दिया। उसके बाद से ही उनके एनडीए में आने के आसार लगाए जा रहे थे।

प्रकाश वीर : कन्हैया कुमार को हराने वाले नेता

प्रकाश वीर 2020 में RJD के टिकट पर विधायक बने थे। उन्हें कुल 69,984 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 57,391 वोट मिले थे। प्रकाश वीर का आरजेडी से जुड़ाव काफी पुराना है। वे पार्टी संगठन में जमीनी स्तर से सक्रिय रहे हैं और राजौली क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को उनकी जीत का अहम कारण माना गया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *