Connect with us

लाइव पन्ना

Panic Buying : देश में पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी उछाल, HPCL ने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की

Published

on

नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की मांग में अचानक आई जबरदस्त तेजी के बीच HPCL ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है।

HPCL के प्रमुख का ट्वीट

कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि पिछले दो दिनों में पूरे देश में ईंधन की बिक्री में 15% से अधिक की वृद्धि हुई है।

HPCL ने कहा है कि कुछ विशेष जगहों पर तो पेट्रोल-डीजल की मांग सामान्य दैनिक बिक्री की तुलना में 50% तक बढ़ गई है।

यह उछाल ऊर्जा संकट की खबरों और आगामी सरकारी बैठकों के बीच देखा जा रहा है।

HPCL ने स्पष्ट किया है कि उनकी सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है। देश भर में स्थित उनके पेट्रोल पंपों (Outlets) पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

लाइव पन्ना

LPG Supply Crisis : कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक लेंगे पीएम मोदी

Published

on

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट व अन्य चुनौतियों से निपटने की तैयारी को लेकर शुक्रवार ( 27 मार्च) को पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे।

समाचार एजेंसी ANI ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस बैठक में चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे क्योंकि वहां आचार संहिता लगी हुई है। बाकी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मौजूदा हालात को देखते हुए राज्यों की तैयारी व केंद्र के साथ तालमेल की समीक्षा करना है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार के साथ वह ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ काम करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि विपक्ष की मांग के बाद बीते 25 मार्च को केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक (All Party Meeting) की थी।

इससे पहले संसद के दोनों सदनों में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा था कि ये चुनौतियां अप्रत्याशित हैं और लंबे समय तक हमें इनसे जूझना पड़ सकता है, इसलिए हम सभी को कोरोना के समय की तरह एकजुट होकर तैयार रहना चाहिए।

 

Continue Reading

लाइव पन्ना

वंदे भारत में परोसे गए दही में कीड़े मिले, IRCTC पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना

Published

on

वंदे भारत ट्रेन मोदी सरकार के शासन की फ्लैगशिप ट्रेन है।

नई दिल्ली | वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए दही में कीड़े निकलने के बाद एक यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इस मामले में अब भारतीय रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि IRCTC के खिलाफ दस लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रेलवे ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का आदेश भी जारी किया है।

रेलवे ने ट्वीट करके ऐक्शन की जानकारी दी है। (साभार – X/@RailMinIndia)

यात्रा के दौरान परोसे गए भोजन में खराबी मिलने से जुड़ी घटना में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में घटिया भोजन और ‘कीड़े वाले दही’ की शिकायत पर रेलवे ने ऐक्शन लिया है।

यह घटना 15 मार्च की है जिस पर भारतीय रेलवे की ओर से जांच के बाद 25 मार्च को ऐक्शन लिया गया है।

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बता दें कि IRCTC के माध्यम से रेलवे यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाती है।

Continue Reading

लाइव पन्ना

UP : काशी के बाद श्रावस्ती में इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Published

on

नई दिल्ली| रमजान के दौरान वाराणसी में गंगा पर वोटिंग के दौरान इफ्तार करने वाले मुस्लिमों को जेल भेजे जाने के बाद इफ्तारी से जुड़े एक और मामले में यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोनपथरी आश्रम मंदिर के पास इफ्तार पार्टी किए जाने की शिकायत पर अब तक 10 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 17 मार्च को सिरसिया इलाके में हुई। जहां मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर वन क्षेत्र के भीतर स्थित मंदिर के पास इफ्तार के लिए मांसाहारी भोजन तैयार किया था।

पुलिस का दावा है कि इफ्तार के बाद बचे भोजन को उस नदी में फेंक दिया गया जिसके पानी का उपयोग मंदिर के श्रद्धालु पीने, खाना पकाने और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए करते हैं।

दावा किया गया है कि इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

आश्रम के पुजारी हरि शरणानंद जी महाराज ने 19 मार्च को सिरसिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता लगा है कि इसी मामले में वन विभाग ने भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जंगल में अवैध रूप से आग जलाई थी, जिससे जंगल में आग लगने का खतरा पैदा हुआ और स्थानीय वन्यजीवों की जान जोखिम में पड़ गई।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending