Connect with us

चुनावी डायरी

महिला आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव बोले- ‘जब बिल 3 साल पहले पास हो गया तो लागू क्यों नहीं किया?’

Published

on

संयुक्त जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते तेजस्वी यादव

पटना | महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर पलटवार किया।

सीएम चौधरी ने महिला आरक्षण अधिनियम में बदलाव न हो पाने को लेकर कहा था कि “राजद पहले से ही महिला विरोधी थी लेकिन अन्य विपक्षी दलों ने भी आरक्षण संशोधन विधेयक पास न हो पाने का उत्सव मनाया।”

इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि “बीजेपी और सम्राट चौधरी को इस बिल की सही समझ ही नहीं है।”

तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि

“आरजेडी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकार (केंद्र) की नीयत पर सवाल उठा रही है। महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन’ (Delimitation) की गंदी राजनीति की जा रही है। जब यह बिल तीन साल पहले पास हो गया था, तो राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कराकर इसे तुरंत लागू क्यों नहीं किया गया?”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “आरजेडी ने हमेशा महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट दिए हैं, जबकि बीजेपी की सोच ‘मनुस्मृति’ वाली है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *