Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: फोन कंपनियों से सोर्स कोड मांगने पर विवाद; ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा 500 पार हुआ

Published

on

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान बहुत बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं जिनकी तस्वीरें इंटरनेट बैन के बावजूद ईरान से बाहर पहुंच रही हैं। (तस्वीर- साभार X)
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान बहुत बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं जिनकी तस्वीरें इंटरनेट बैन के बावजूद ईरान से बाहर पहुंच रही हैं। (तस्वीर- साभार X)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- केंद्र ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियों से मांगे स्मार्टफ़ोन के सोर्स कोड, सैमसंग और एप्पल के विरोध करने की ख़बर।

2- जर्मन चांसलर आज भारत आएंगे, पनडुब्बी निर्माण के सौदे पर लग सकती है मोहर, 52 हज़ार करोड़ की क़ीमत का यह सबसे बड़ा रक्षा समझौता।

3- वेनेजुएला में रूसी झंडे वाले जिस तेल टैंकर को अमेरिका ने जब्त किया, उसमें तीन भारतीय नागरिक मौजूद थे, परिवार ने पीएम से उन्हें सुरक्षित देश लाने की माँग की।

4- जम्मू-कश्मीर में राजोरी समेत तीन इलाकों में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, इस घुसपैठ पर भारत की ओर से फायरिंग हुई तो ड्रोन पाक सीमा में लौट गए।

5- इसरो PSLV-C62 रॉकेट से अन्वेषा सैटेलाइट आज लॉन्च करेगा; ये 600km ऊंचाई से झाड़ी में छिपे दुश्मन की फोटो ले सकेगा।


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- ईरान में देशव्यापी प्रदर्शन में 500 से ज्यादा मौत का दावा, सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर रहे ट्रंप, ईरान बोलाऐसा हुआ तो यूएस ठिकानों पर हमला होगा।

2- अब ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया, बोले- देर होने के पहले हमारे साथ समझौता कर लें। वेनेजुएला का तेल अब उन्हें बिल्कुल नहीं मिलेगा।

3- हमास ने कहा- शांति योजना की शर्त के तहत गज़ा में फलस्तीनी नई सरकार के जिम्मेदारी संभालते ही वह अपनी सरकार को भंग कर देगा।

4- म्यांमार में तख्तापलट के बाद पहली बार हो रहे आम चुनाव, मिलिट्री ने रविवार को करायी दूसरे राउंड की वोटिंग, गृहयुद्ध वाले क्षेत्रों में भी वोट पड़े।

5- अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर फिर किए हवाई हमले, जॉर्डन भी शामिल। पिछले माह हुए हमले में मारे गए थे दो अमेरिकी सैनिक व एक नागरिक।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *