Connect with us

आज की सुर्खियां

मुंबई में ऑडिशन के नाम पर बंधक बना लिए 17 बच्चे; अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड ‘सीज फायर’

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- मुंबई के स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाया, वीडियो बनाकर सरकार से सौदेबाजी की, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर।

2- महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फ़ाइनल में पहुंचा भारत।

3- बिहार में चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हत्या, पटना के मोकामा में जनसुराज समर्थक नेता की हत्या, अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर केस दर्ज।

4- CBSE ने पहली बार बोर्ड परीक्षा से 110 दिन पहले जारी की डेट शीट, 10वीं व 12वीं बोर्ड के पेपर 17 फरवरी से एक शिफ्ट में शुरू होंगे।

5- भारत को ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से 6 महीने की राहत मिली, 10 साल की लीज़ पर भारत के पास है ये पोर्ट।

 


विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- 6 साल बाद मिले ट्रंप व जिनपिंग, चीन पर लगे 57% टैरिफ़ में 10% की कमी लाने पर सहमति बनी, बदले में चीन दुर्लभ खनिज का बैन टालेगा।

2- आज से अमेरिका में वर्क परमिट का ऑटो एक्सटेंशन खत्म हुआ, 4 लाख भारतीयों पर असर, अमेरिका बोला- कई प्रवासी इसका दुरुपयोग कर रहे।

3- ब्राज़ील के रियो डी राज्य में ड्रग गैंग पर हुई कार्रवाई में 132 लोगों की मौत से ग़ुस्साए लोगों ने सड़कों पर शव रखकर प्रदर्शन किया, यूनिवर्सिटी बंद।

4- नीदरलैंड्स के आम चुनावों में दक्षिणपंथी पार्टी को बड़ा झटका, समलैंगिक युवा नेता के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने सीटें तीन गुनी कर लीं।

5- गज़ा पर हमले के एक दिन बाद हमास ने दो बंधकों के शवों को इज़रायल के सुपुर्द किया, दोनों ओर से शवों की अदलाबदली में देरी के आरोप।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

गुरुपर्व पर पाक जा सकेंगे भारतीय; भारत ने इकलौता सैन्य ठिकाना खाली किया

Published

on

By RaviVerma2018 - Own work, CC BY-SA 4.0, Link
गुरूगोविंद सिंह का जन्मस्थान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में स्थित है।

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- गुरूपर्व पर ननकाना साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान जा सकेंगे 2100 भारतीय, तनाव के बीच पाक ने वीजा जारी किया।

2- भारत ने तुर्किये के राष्ट्रीय दिवस समारोह का बहिष्कार किया, तुर्किये दूतावास के कार्यक्रम में नहीं पहुंचा कोई भारतीय प्रतिनिधि।

3- दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया को IIT कानपुर ने फिलहाल टाला, दो ट्रायल से नहीं हो सकी बारिश।

4- म्यांमार में साइबर फ्रॉड के गैंग पर हुई कार्रवाई से बचकर थाईलैंड भागे 500 भारतीयों को स्वदेश लाएगा विदेश मंत्रालय।

5- झारखंड के बीजापुर जिले में 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, इसमें 66 लाख का एक इनामी भी शामिल।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत ने मध्य एशिया में अपने एकमात्र सैन्य ठिकाने ताजिकिस्तान के अयनी एयरबेस को खाली कर दिया।

2- ब्राज़ील पर 50% टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को झटका, अमेरिकी सीनेट ने वोटिंग करके प्रस्ताव ख़ारिज किया।

3- गज़ा में इजरायली सेना के हमले में 104 फलस्तीनियों की मौत, हमले के बाद नेतन्याहू बोले- युद्ध विराम जारी रखेंगे।

4- अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ तनाव के दौर में आज दक्षिण कोरिया में मिलेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग।

5- सदी के सबसे भयानक तूफान मेलिसा से जमैका में बाढ़ का कहर, दर्जनों घर तबाह और 25 लोगों की मौत; अब क्यूबा पहुंचा तूफ़ान।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

रूसी सहयोग से भारत में बनेंगे 200 जेट, जापान से खनिज संपदा लेगा अमेरिका

Published

on

SJ100 विमानों को दो दशकों के भीतर बनाया जाएगा।
SJ100 विमानों को दो दशकों के भीतर बनाया जाएगा।

देश की पांच प्रमुख खबरें : 

1- अमेरिकी प्रतिबंध वाली रूसी फर्म के साथ मिलकर 200 नागरिक विमान बनाएगा भारत, 20 साल में होंगे पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ विमान।

2- भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते देश के 10 राज्यों के 72 जिलों में भारी बारिश, कई दर्जन ट्रेनें व उड़ानें रद्द। आज आंध्र के तट से टकराएगा।

3- महागठबंधन ने जारी किया मेनिफेस्टो ‘तेजस्वी प्रण’: हर घर को एक सरकारी नौकरी, संविदाकर्मियों को स्थायी करने समेत कई बड़ी घोषणाएं की।

4- रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री को टाटा ट्रस्ट से बाहर किया, मिस्त्री को दोबारा ट्रस्टी चुनने की वोटिंग में चेयरमैन समेत 3 ने विपक्ष में वोटिंग की।

5-  26 जनवरी पर मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी यूरोपीय संघ की अध्यक्ष व यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष।


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें : 

1-  जापान दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान से किया दुर्लभ खनिज संपदा के उत्पादन व सप्लाई का समझौता, चीन को इस क्षेत्र में दी चुनौती।

2- इजरायली PM नेतन्याहू ने गज़ा पट्टी पर ताकतवर हवाई हमले के आदेश दिए, इजरायल व हमास ने एक-दूसरे पर संघर्ष विराम का आरोप लगाया।

3- कैमरून में 8वीं बार शासन संभालेंगे दुनिया के सबसे बुजुर्ग 92 वर्षीय राष्ट्रपति पॉल बिया, 43 साल से सत्ता में काबिज, चुनाव में धांधली के आरोप।

4- जमैका सदी का सबसे भीषण तूफ़ानमेलिसाकी चपेट में, भारी बारिश से 60% आबादी पर असर, विश्व मौसम संगठन ने इसे भयावह बताया।

5- मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी इब्तिसाम इलाही को बांग्लादेश में खुली छूट, भारतीय सीमा के इलाकों में भड़काऊ बयान दिए।

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

विवादित SIR अब पूरे देश में होगी; ईस्ट एशिया समिट से भारत का अमेरिका को संदेश

Published

on

Indian Foreign minister in 20th East Asia Summit in Kuala Lumpur.
Indian Foreign minister in 20th East Asia Summit in Kuala Lumpur. (credit - @DrSJaishankar)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- UP समेत देश के 12 राज्यों व UT में SIR 2.0 का ऐलान, आखिरी वोटर लिस्ट में जिनके नाम, या पेरेंट्स शामिल, उन्हें कोई कागज नहीं देने होंगे।

2- डिजिटल अरेस्ट करके हुई प्रताड़नाओं के मामलों की जाँच CBI से करा सकती है सुप्रीम कोर्ट, सभी राज्यों से ऐसे मामलों की FIR मांगी।

3- जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का 53वां ‘चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया’ बनाया जाएगा, CJI बीआर गवई ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश की।

4- चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और प. बंगाल में तेज बारिश का रेड अलर्ट, केरल में बारिश से दो मौतें।

5- आवारा कुत्तों में प्रजनन को नियंत्रित करने के इंतजामों की जानकारी सिर्फ दो राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट को दी, बाकी राज्यों को 3 नवंबर का अल्टीमेटम।

 


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ईस्ट एशिया समिट में विदेशमंत्री S. जयशंकर बोले- जो देश वैश्विक खुले बाजार की बातें करते हैं, वे ही ऊर्जा व्यापार रोककर संकट बढ़ा रहे।

2- मलेशिया के बाद जापान पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यहां की नई PM सनाई ताकाइची से होगी मुलाकात, सम्राट नारुहितो ने किया भव्य स्वागत।

3- चीन के दावे वाले दक्षिणी चीन सागर में तैनात दो अमेरिकी नौसेना विमान आधे घंटे के अंतराल पर क्रैश हो गए, नौसेना ने जांच के आदेश दिए।

4- रूस ने परमाणु संचालित एक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया; साथ ही, अमेरिका के साथ प्लूटोनियम के सीमित इस्तेमाल का समझौता रद्द।

5- ऑस्ट्रेलिया में 3.11 लाख फेसबुक यूजरों को गोपनीयता उल्लंघन के लिए  270 करोड़ का मुआवजा देगी मेटा, 2010 में निजी डेटा बेचा था।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending