आज की सुर्खियां
भारत को UAE और चीन में नया बाजार मिला; चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप
देश की प्रमुख खबरें :
- भारत का US से 12% निर्यात घटा, फिर भी देश का कुल निर्यात 6.74% बढ़ा, UAE और चीनी मार्केट नए बाजार : वाणिज्य मंत्रालय
- 2030 में शताब्दी वर्ष के कॉमनवेल्थ गेम गुजरात के अहमदाबाद में कराने का भारत ने प्रस्ताव रखा, नवंबर में होगा अंतिम निर्णय।
- हरियाणा में ASI की कथित आत्महत्या के मामले में ADGP पूरन सिंह की पत्नी IAS पत्नी व विधायक साले, गनर समेत 4 पर केस।
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध हटाया, दो दिनों के लिए ट्रायल के आधार पर ग्रीन क्रैकर्स के लिए अनुमति दी।
- सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिले छह से घटकर तीन रह गए; सुकमा और कांकेर में 77 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
विदेश की प्रमुख खबरें :
- टैरिफ वॉर के बीच जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप, अमेरिकी वित्त मंत्री ने पुष्टि की, APEC सम्मेलन में मुलाकात संभव।
- अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष थमा, 48 घंटों के लिए संघर्ष विराम लागू, दोनों देश बातचीत की राह पर लौटे।
- चीन ने बनाया ऐसा मिसाइल सिस्टम जो दुनिया के किसी भी हिस्से से दागी गई हजारों मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम : रिपोर्ट
- मेडागास्कर में जेन-जी आंदोलन से हुए तख्तापलट के बाद पूर्व कमांडर संभालेंगे राष्ट्रपति पद, 2009 के तख्तापलट में निभाई थी भूमिका।
- अमेरिका समेत बड़े देशों की मदद राशि घटा देने के चलते छह देशों 1.3 करोड़ भोजन पहुंचाने का सकंट : UN खाद्य सहायता एजेंसी।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: सदन में हंगामे के बीच PM जवाब देने नहीं पहुंचे; व्हाइट हाउस का दावा- ‘भारत 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा’
देश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- 8 विपक्षी सांसदों ने निलंबन से नाराज विपक्ष ने किया भारी हंगामा, PM का जवाब स्थगित हुआ, LOP राहुल गांधी का भाषण आज भी नहीं हुआ।
2- SIR के खिलाफ बतौर याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुईं CM ममता बनर्जी, बोलीं- वोटरों के नाम काटे जा रहे; खुद ही अपनी पैरवी करने वाली पहली CM बनी।
3- मणिपुर में 356 दिन बाद हटा राष्ट्रपति शासन; भाजपा नेता व मैतेई समुदाय के युमनाम खेमचंद सिंह बने नए CM; नगा व कुकी समुदाय से बनाए गए दो डिप्टी सीएम।
4- राज्यसभा के LOP मल्लिकार्जुन खरगे बोले- व्यापार समझौते की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना अपमानजनक; वाणिज्य मंत्री गोयल ने समझौते को बताया ऐतिहासिक।
5- क्लाईमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार उनकी हिरासत पर पुनर्विचार करें।
विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :
1- अमेरिकी राष्ट्रपति आवास ‘व्हाइट हाउस’ का दावा- भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका में 500 डॉलर निवेश का संकल्प लिया।
2- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से की फ़ोन पर वार्ता, बोले- ईरान के मुद्दे व चीन के दौरे को लेकर हुई बात।
3- रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ का आधिकारिक बयान- भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र, भारत अलग-अलग देशों से ख़रीद करता आया है।
4- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर फिर से वार्ता शुरू, यूकेई में अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता।
5- लीबिया के तानाशाह रहे कज्जाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, एक समय उन्हें माना जाता था कज्जाफी का उत्तराधिकारी।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटा; गज़ा से सटा राफा बॉर्डर दो साल बाद खोला गया
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- अमेरिका से व्यापार समझौते पर सहमति, भारत पर टैरिफ़ अब 50% से घटकर 18 फीसदी। ट्रंप व मोदी दोनों ने जानकारी दी।
2- सुप्रीम कोर्ट ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में तीनों नाबालिगों को ज़मानत दे दी, कहा– ऐसे हादसों के लिए माता–पिता ज़िम्मेदार जो बच्चों को नियंत्रित नहीं कर पाते।
3- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड; उनके भाषणों की ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
4- मणिपुर में फिर भाजपा की सरकार बनाने की जुगत, आज होगी विधायकों की बैठक, 13 फरवरी को पूरी हो रही है राज्य में राष्ट्रपति शासन की मियाद।
5- महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तनाव के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- गज़ा में लागू शांति योजना के तहत खोली गई पड़ोसी देश मिस्त्र से सटी राफा सीमा, अब गाज़ा के लोग इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे।
2- अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाए, रिलीज के बाद से 70 लाख डॉलर की कमाई।
3- ब्रिटेन ने रूस के राजनयिक को देश से निर्वासित किया, पिछले महीने रूस ने ब्रिटिश नागरिक को जासूसी के आरोप में देश से निकाला था।
4- यूरोपीय संघ ने ईरानी अर्द्ध सैनिक बलों को आतंकी संगठन घोषित किया, फैसले के विरोध में ईरान ने उसके सभी राजदूतों को तलब किया।
5- भारत की ओर से निलंबित सिंधु जल संधि पर पाक पीएम ने आरोप दोहराया, बोले– भारत जल का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत; ट्रंप ने ईरान पर फिर रूख पलटा
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, चुनावी रैली के लिए मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, आज होगा अंतिम संस्कार।
2- अजित पवार की अचानक मौत पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच कराने की माँग की; शरद पवार बोले- हादसे का राजनीतिकरण न करें।
3- UGC के समता नियम के ख़िलाफ़ सवर्ण समाज के विरोध के बीच इस मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हुआ, अभी तारीख़ तय नहीं।
4- यूपी के प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में बिना स्नान किए लौटे, मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने रोका था, तब से धरना दे रहे थे।
5- नीट–पीजी सीट में कोटा का दुरुपयोग की आशंका, जनरल कैटेगरी वाले दो छात्रों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के मांगी रिपोर्ट
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान को लेकर फिर आक्रामक हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ईरान समझौता कर ले वरना अगला हमला पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ख़तरनाक होगा।
2- अमेरिकी दवाब के बीच कनाडा सुधार रहा भारत के साथ रिश्ते, मार्च के पहले सप्ताह में भारत दौरा कर सकते हैं कनाडाई पीएम मार्क कार्नी।
3- अमेरिका के बदले रूख के बीच 7 साल बाद चीन पहले ब्रिटिश पीएम, अपने साथ 50 कारोबारियों का दल ले गए, चीनी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात।
4- अमेरिका के टेक्सास में सरकारी एजेंसियों और पब्लिक यूनिवर्सिटी को H1B वीजा तुरंत रोकने का आदेश, भारतीय पेशेवरों पर होगा असर।
5- एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का आकलन- रूस-यूक्रेन युद्ध में मौतों का आंकड़ा 20 लाख पार कर जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा सैनिक रूस खो चुका है।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoडालमिया नगर: 40 साल बाद भी बिहार के हर चुनाव में क्यों जिंदा हो जाती है इसकी याद?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार : चुनाव के बीच लापरवाही.. समस्तीपुर में कचरे में मिलीं हजारों वीवीपैट पर्चियां
-
रिसर्च इंजन3 months agoManipur Civil Services Exam Postponed Again: दो साल की हिंसा के बीच बड़ी चूक, 100 पदों की परीक्षा स्थगित – उम्मीदवारों को बड़ा झटका
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज

