Connect with us

चुनावी डायरी

राहुल ने जहां मोदी को ललकारा, वहीं PM का पलटवार: ‘मुझे गाली देना खबर नहीं, महागठबंधन की आपसी लड़ाई असली न्यूज!’

Published

on

  • मुजफ्फरपुर से PM मोदी का राहुल गाँधी को जवाब।
  • कहा- छठ का अपमान सैकड़ों साल तक नहीं भूलेगा बिहार।
  • बोले- RJD और कांग्रेस का साथ तेल व पानी जैसा।
मुजफ्फरपुर | हमारे संवाददाता

एक ही मंच, एक ही मिट्टी, बस निशाना अलग! बिहार में जहां से एक दिन पहले राहुल गांधी ने मोदी पर ‘यमुना में छठ का ड्रामा’ करने और ‘वोट के लिए डांस भी कर देने’ जैसे तीखे तंज कसे, ठीक उसी मुजफ्फरपुर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छठ का पर्व ड्रामा लगता है, इस अपमान को बिहार सदियों तक याद रखेगा।

(नोट – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरूवार (30 अक्तूबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए RJD और कांग्रेस के बीच कथित तनातनी को निशाना बनाया। पीएम बोले-
“कल यही से मोदी के खिलाफ भर-भरकर गालियां दी गईं, मैं कहना चाहता हूं कि मोदी को गाली देना खबर नहीं है, असली खबर है-महागठबंधन की आपसी कलह!  ये लोग एक-दूसरे को ही निपटा रहे हैं!”
उन्होंने कहा, “एक तरफ मैं बिहार के लिए 2 लाख करोड़ का पैकेज लाया, दूसरी तरफ ये लोग सीट बँटवारे में ही उलझे हैं, मोदी को गाली देने से बिहार का विकास नहीं होगा!” 
मुजफ्फरपुर जनसभा में प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया।

मुजफ्फरपुर जनसभा में प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया।

जमानत पर बाहर आए राहुल-तेजस्वी
पीएम बोले कि RJD-कांग्रेस का रिश्ता पानी और तेल जैसा झगड़े वाला है। बिहार में खबर आ रही है कि कैसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राजद वाले घसीट रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘जमानत पर बाहर आया’ हुआ बताया। बोले- ‘कल दोनों जमानत पर बाहर आए युवराजों ने दिखाने की कोशिश की, कि उनका कोई झगड़ा नहीं है। पर जनता जमानत पर बाहर आए लोगों का सम्मान नहीं करती है।’

‘कांग्रेस, राजद का नुकसान चाहती है’

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, जबकि तमिलनाडु में डीएमके के नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं और इन्हीं नेताओं को कांग्रेस ने बिहार में प्रचार के लिए बुलाया है। पीएम बोले- “ये सोची-समझी साजिश है, कांग्रेस चाहती है कि आरजेडी को चुनाव में नुकसान हो, इसलिए वह जानबूझकर ऐसे लोगों को मंच पर बुला रही है।”

मुजफ्फरनगर रैली के दौरान मौजूद मोदी के समर्थक।

मुजफ्फरनगर रैली के दौरान मौजूद मोदी के समर्थक।

छठ पूजा के गीतों की स्पर्धा का ऐलान

मोदी बोले कि वह बिहार में छठ पर्व के बाद पहली बार आए हैं और इस मौके पर बताना चाहते हैं कि उन्होंने पूरी दुनिया के लिए छठ पूजा के गीतों की स्पर्धा शुरू करायी है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गीतों का चुनाव आम लोग रही करेंगे। बोले- टॉप के चुने गए गीतों को अगले साल छठ पूजा से पहले सम्मान दिया जाएगा।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *