Connect with us

चुनावी डायरी

महागठबंधन में टूट : अलग चुनाव लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, बाकी सहयोगी दलों का हाल जानिए

Published

on

  • महागठबंधन के दलों के बीच बिखराव का एक और उदाहरण, JJM ने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया

पटना |

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JJM) ने महागठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि वह अब झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा करेंगे क्योंकि उन्हें हर बार महागठबंधन के दलों से धोखा मिला है।

दूसरी ओर, महागठबंधन के चार दल 8 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरने के लिए पर्चा भर चुके हैं। गौरतलब है कि कल (20 oct) को नामांकन का आखिरी दिन है फिर भी अभी तक महागठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारा का ऐलान नहीं हुआ है।

JJM ने कहा- हम झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा करेंगे

पार्टी ने राजद पर आरोप लगाया है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा था जबकि झारखंड में पार्टी ने बड़ी हिस्सेदारी दी थी। पार्टी के महासचिव ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी को बिहार में एक बड़े दल के रूप में स्थापित करना है।

इन सीटों पर अकेले लड़ेगी JJM – जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती की सीटों पर वह चुनाव लड़ेगी।


8 सीटों पर महा-गठबंधन के 4 सहयोगी आपस में ही लड़ेंगे

  1. कुटुंबा विधानसभा सीट – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम के खिलाफ RJD ने वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान को टिकट दिया है।
  2. कहलगांव विधानसभा सीट –  RJD की ओर से रजनीश यादव और कांग्रेस (INC) से प्रवीण कुशवाहा आपस में लड़ेंगे।
  3. वैशाली विधानसभा सीट-  RJD से अजय कुशवाहा ने नामांकन किया, कांग्रेस (INC) से इंजीनियर संजीव सिंह लड़ेंगे।
  4. लालगंज विधानसभा सीट  – RJD ने शिवानी शुक्ला को टिकट दिया जबकि कांग्रेस (INC) की ओर से आदित्य कुमार राजा ने पर्चा भरा।
  5. गौरा बौराम विधानसभा सीट- RJD के अफजल सिंह और VIP के संतोष साहनी ने यहां से पर्चा भरा है।
  6. तारापुर विधानसभा सीट – RJD से अरुण शाह और VIP पार्टी की ओर से सकलदेव सिंह ने पर्चा भरा, पर सकलदेव बीजेपी में चले गए और दावेदारी वापस लेने की घोषणा कर दी।
  7. बछवाड़ा विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) की ओर से प्रकाश दास और CPI से अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है।
  8. बिहारशरीफ विधानसभा सीट –  कांग्रेस (INC) से उमैर खान ने नॉमिनेशन कराया है और CPI के शिव प्रसाद यादव ने नामांकन किया है।
  9. रोसड़ा विधानसभा सीट –  कांग्रेस (INC) से बीके रवि और CPI से लक्ष्मण पासवान ने पर्चा भरा। हालांकि लक्ष्मण का पर्चा रद्द हो गया।
  10. राजपाकर विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) से प्रतिमा कुमारी और CPI से मोहित पासवाान ने नामांकन किया है।

किसने कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारे 
RJD – 143 सीटें :  राजद ने  19-20 अक्तूबर को दो लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 143 उम्मीदवारों के नाम हैं। 2020 में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 75 सीटें जीती थीं।
INC – 60 सीटें : पार्टी ने तीन लिस्ट के जरिए कुल 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटे हीं जीती थीं।
CPI(ML) – 20 सीटें : महागठबंधन ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया पर मीडिया में चर्चा है कि राजद ने माले को 20 सीटें दी हैं। पार्टी ने 18 अक्तूबर को दोनों चरणों की कुल 20 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। 2020 में माले को 19 सीटें मिली और उसने 12 जीती थीं।
VIP – 11 सीटें : विकासशील इंसान पार्टी ने 19 अक्तूबर को दूसरी लिस्ट जारी की, कुल 11 उम्मीदवार उतारे हैं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *