Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार : सासाराम में पर्चा भरने गए RJD प्रत्याशी को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई

Published

on

राजद प्रत्याशी को गिरफ्तार करके ले जाते हुए भारी भीड़ मौजूद थी।
राजद प्रत्याशी को गिरफ्तार करके ले जाते हुए भारी भीड़ मौजूद थी।
  • राजद ने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर बाहुबली को टिकट दिया था।
  • सत्येंद्र साह नॉमिनेशन को पहुंचे, वहां मौजूद पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया।
  • 2004 के एक डकैती केस में कई साल से फरार चल रहे थे राजद नेता।

 

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

 

बिहार विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट से लड़ने के लिए नॉमिनेशन भरने पहुंचे एक प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रोहतास जिले की पुलिस ने 21 साल पुराने एक डकैती मामले मेें फरार चल रहे इस नेता को गिरफ्तार किया है।

ये नेता तेजस्वी यादव की पार्टी RJD के टिकट पर पर्चा भरने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

गनीमत रही कि पुलिस से नॉमिनेशन भरने दिया और फिर गिरफ्तार करके झारखंड ले गई है।

20 अक्तूबर को बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के नॉमिनेशन का आखिरी दिन था, जिसमें हुई इस घटना की चर्चा पूरे राज्य में फैल गई है।

खास बात यह भी है कि राजद ने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर सतेंद्र साह को सासाराम विधानसभा सीट से टिकट दिया था।

पुलिस के मुताबिक, साह लंबे समय से डकैती केस में फरार थे।

 

2004 में झारखंड के गढ़वा जिले में एक डकैती हुई जिसमें शाह आरोपी हैं। गढ़वा कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

सत्येंद्र साह नामांकन करने के लिए पहुंचे तो झारखंड और स्थानीय पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुंच गया। जैसे ही नामांकन करके सतेंद्र साह बाहर निकले, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एक ओर प्रत्याशी की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी ओर ऐसे नेताओं को टिकट देने पर।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *