Connect with us

लाइव पन्ना

PM मोदी पर ‘विवादित’ पोस्ट का मामला: लेखिका मधु किश्वर के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज

Published

on

मोदीनामा लिखकर प्रसिद्ध हुई थीं लेखिका मधु किश्वर। (फोटो- X/madhukishwar)
मोदीनामा लिखकर प्रसिद्ध हुई थीं लेखिका मधु किश्वर। (फोटो- X/madhukishwar)

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के लिए प्रोफेसर मधु किश्वर के खिलाफ वाराणसी की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई है।

लाइव लॉ के मुताबिक, “अदालत ने मामले को दर्ज कर लिया है और पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।”

बता दें कि मधु पूर्णिमा किश्वर एक शिक्षिका, पत्रकार व लेखिका हैं। उन्होंने मोदीनामा जैसी चर्चित किताबें लिखी हैं।

वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखर समर्थक रही हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनके रुख में बदलाव देखा गया है।

उन्होंने हाल में एक लंबा ट्वीट करके पीएम पर गंभीर टिप्पणियां की थीं और बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया था।

मधु किश्वर के खिलाफ यह केस वाराणसी के भाजपा लीगल सेल के संयोजक अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की याचिका पर दर्ज हुआ है।

अभी इस मामले में आरोपी लेखिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *