लाइव पन्ना
राज्यसभा में शरद पवार समेत 19 सांसदों ने ली शपथ, जानें नीतीश कुमार सहित बाकी 18 सदस्य कब लेंगे शपथ?
नई दिल्ली | संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सोमवार को 19 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।
शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के दिग्गज नेता शरद पवार शामिल रहे। उम्र और स्वास्थ्य कारणों के बावजूद 85 वर्षीय शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे।
गौरतलब है कि इस समय राज्यसभा का सेशन नहीं चल रहा है, फिर भी नए सदस्यों को शपथ दिलायी गई।
बता दें कि दस राज्यों की खाली हुईं 37 राज्यसभा सीटों के लिए बीती 16 मार्च को चुनाव हुए थे।
इन राज्यों के सदस्यों ने ली शपथ
उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कुल 19 सांसदों को शपथ दिलाई गई। इनमें महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के 5-5 सदस्य, तमिलनाडु के 6 सदस्य और ओडिशा के 3 सदस्य शामिल रहे।
नीतीश कुमार कब लेंगे शपथ?
सोमवार को हुई शपथ के बाद अब 18 और निर्वाचित सदस्यों का शपथ लेना बाकी है। इन सदस्यों में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है, जो राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
राज्यसभा की ओर से इसकी तारीख नहीं बतायी गई है लेकिन बिहार विधान सभा के स्पीकर बता चुके हैं कि नीतीश कुमार दस अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे।
बाकी सदस्यों की शपथ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए संसद की कार्रवाई 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, उस दौरान बाकी नए सदस्य शपथ ले सकते हैं।
प्रदेश रिपोर्ट
नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पूजा के दौरान मंदिर में मची भगदड़, 9 महिलाओं की मौत
- बिहार के नालंदा जिले में शीतला मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़।
- भगदड़ से नौ लोगों की मौत हुई जिसमें 8 महिलाएं शामिल।
- पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार ने राहत राशि की घोषणा की।
बिहार शरीफ | बिहार के नालंदा जिले की मघड़ा शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह शीतला अष्टमी की पूजा के दौरान गर्भगृह में भगदड़ मचने से नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिसमें नौ महिलाएं हैं।
इस भगदड़ में कई श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
गौरतलब है कि मंगलवार को चैत्र कृष्ण अष्टमी के मौके पर शीतला अष्टमी की विशेष पूजा के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। और यहां मेला भी लगा हुआ था, जिसमें शामिल होने पटना व अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।
हादसे पर पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।
घटना को लेकर नालंदा के एसपी भारत सोनी ने मीडिया से कहा कि मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ और तेज गर्मी के कारण स्थिति बिगड़ गई। मंदिर की परंपरा के मुताबिक, महिलाएं स्नान के बाद मंदिर में प्रवेश कर रही थीं, तेज गर्मी से डी-हाइड्रेशन व घुटन होने से दम घुटने के चलते कुछ महिलाएं बेहोश होने लगीं जिससे भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि गर्भगृह के संकरे रास्ते पर तेज गर्मी के बीच भीड़ बढ़ने के दौरान भगदड़ मची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासन को दोष दिया कि जब सबको पता है कि चैत्र मेले और शीतला अष्टमी के चलते यहां भीड़ होती है तो फिर उसके हिसाब से इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
भीड़ मैनेजमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी ने कहा है कि मंदिर में आयोजकों की ओर से पुलिस थाने को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं।
गौरतलब है कि देश में मंदिरों व मेलों में भीड़ मैनेजमेंट न होने के चलते भगदड़ की गई गंभीर घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्वीट
नालंदा में हुए इस हादसे पर PMO ने प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।
दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह-छह लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है। जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय का पत्र
विपक्षी दलों के नेता तेजस्वी यादव ने दुख जताकर राज्य सरकार से हाई-लेवल जांच कराने की मांग की है।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का ट्वीट
मघड़ा शीतला मंदिर के परिसर में बीती 10 मार्च से चैत्र का मेला भी लगा हुआ था जिसका आज विशेष पूजा के बाद समापन होना था, इसलिए भी लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
भगदड़ के बाद स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने मंदिर व मंदिर परिसर में जुड़े मेले को बंद करा दिया है।
लाइव पन्ना
जवाहर लाल नेहरू और बीजू पटनायक को लेकर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल
नई दिल्ली | बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओड़िशा के बड़े नेता रहे बीजू पटनायक को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया, “1960 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच बीजू पटनायक लिंक थे।”
यह बयान निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दिया। वे झारखण्ड की गोड्डा सीट से लोकसभा सांसद हैं।
उनके इस बयान के बाद बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने विरोध जताते हुए संसद की संचार और आईटी समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है।
इस मामले में सोमवार को नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। अपनी पिता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मीडिया से कहा कहा,
“बीजू बाबू के बारे में कही गई अपमानजनक बातें सुनकर मैं हैरान था। शायद उन्हें पता नहीं कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में अपने दफ़्तर के पास ही बीजू बाबू को एक दफ़्तर दिया था, ताकि चीन संघर्ष के समय रणनीति बनाने में मदद कर सकें।”
उन्होंने बताया कि “उस समय मेरी उम्र क़रीब 13 साल थी, लेकिन मुझे याद है कि चीनी हमले से बीजू बाबू कितने ग़ुस्से में थे और उन्होंने उसे रोकने के लिए कितना काम किया। मुझे लगता है कि सांसद (निशिकांत दुबे) को मानसिक डॉक्टर की ज़रूरत है।”
बता दें कि बीजू पटनायक ओडिशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे (1961-63 और 1990-95) और बीजू जनता दल का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध विमान चालक थे, जिन्हें साहसिक अभियानों के लिए जाना जाता है।
लाइव पन्ना
Week End पर बदला मौसम: आज पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली | मौसम विभाग ने (IMD) ने आज व कल (29-30 मार्च) के लिए देश के बड़े हिस्से में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जाएगा।
भारतीय मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, कश्मीर वैली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। जिसका असर मैदानी इलाकों की हवाओं पर पड़ेगा।
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश का अलर्ट है। जबकि बिहार में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात में भी बारिश का अलर्ट है। सिक्किम, मेघालय, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वी भारत तक देखा जाएगा।
दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली : मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 29 से 31 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जगहों में बादल गरजने, बिजली गिरने (वज्रपात) के साथ आंधी-पानी को लेकर 31 मार्च तक चेतावनी जारी की गई है।
यूपी : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है, पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

