Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार : हत्या आरोपी अनंत सिंह के लिए NDA का रोड शो, ललन सिंह बोले- ‘कुछ नेताओं को घर में बंद कर देना’; FIR हुई

Published

on

मोकामा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के हत्या केस में जेल जाने के बाद समर्थन में रोड शो करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह।
मोकामा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के हत्या केस में जेल जाने के बाद समर्थन में रोड शो करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। (फोटो - सम्राट चौधरी फेसबुक)
  • मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।
  • केंद्रीय मंत्री ने मोकामा पहुंचकर जनता से कहा- कुछ नेताओं को बंद कर देना।
  • चुनाव आयोग ने वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज करवाई है।

 

पटना | हमारे संवाददाता

“कुछ नेताओं को वोटिंग के दिन घर में बंद कर देना…हाथ-पैर जोड़ेंगे तो अपने साथ ले जाना।”

इस वीडियो में कुछ ऐसा बोल रहे नेता ललन सिंह हैं जो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्री हैं। ललन सिंह ने पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता को जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के पक्ष में भड़काने की कोशिश की, जो अभी एक नेता की हत्या के चलते जेल भेजे गए हैं।

 

बीते सप्ताह हुए मोकामा हत्याकांड ने पूरे देश को बिहार में अपराध के हालात पर हैरान करके रख दिया था। लोग यह जानकर हैरान रह गए कि आचार संहिता के बीच एक कद्दावर नेता के ऊपर, वहीं के बाहुबली अनंत सिंह के काफिले ने कैसे गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी।

पर इससे भी ज्यादा हैरानी का बात यह है कि मोकामा सीट पर अब सीधे सरकार ही यहां अपने प्रत्याशी के प्रचार में उतर आई है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 3 नवंबर को मोकामा में एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान मोकामा की जनता के सामने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने माइक पर भाषण देते हुए यह भाषण दिया। ललन सिंह के भाषण की क्लिप को 4 नवंबर की तेजस्वी यादव की RJD ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर करके सवाल चुनाव आयोग से सवाल पूछा है। ट्वीट में कहा गया है-

“केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।कहाँ है मरा हुआ आयोग?”

राजद ने ट्वीट करके ललन सिंह का वीडियो शेयर किया है। @RJDforIndia

राजद ने ट्वीट करके ललन सिंह का वीडियो शेयर किया है। @RJDforIndia

3 नवंबर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया जो दो दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल भेज दिए गए हैं।
ललन सिंह ने यहां कहा कि अब हर कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने लोगों से यहां तक कहा कि अनंत सिंह को ‘साजिश के तहत फंसाया’ गया लेकिन जल्द पर्दाफाश होगा।
NDA के प्रत्याशी के लिए दो बड़े नेताओं की ओर से बड़ा रोड शो निकाला गया।

NDA के प्रत्याशी के लिए दो बड़े नेताओं की ओर से बड़ा रोड शो निकाला गया।

 

दोनों नेताओं ने सोमवार को बड़ा रोड शो इलाके के बरहपुर, मोर, शिवनार से थाना चौक होते हुए तिराहा चौक तक निकाला, इस दौरान तेज आवाज में हूटर बजाया जा रहा था, जिसको लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

मोकामा में दुलारचंद की हत्या और बाहुबली अनंत सिंह को सत्ता का समर्थन मिलने की यह घटना सवाल उठाती है कि क्या वाकई बिहार से जंगल राज समाप्त हो गया है?

अनंत सिंह और ललन सिंह एक कार्यक्रम को दौरान (साभार - विकीमीडिया)

अनंत सिंह और ललन सिंह एक कार्यक्रम को दौरान (साभार – विकीमीडिया)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *