Connect with us

चुनावी डायरी

बिहार : NDA सरकार में CM के साथ Deputy CM चेहरे भी वही रहेंगे

Published

on

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बधाई देते भाजपा नेता।
विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बधाई देते भाजपा नेता।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया।

विजय सिन्हा को विधायकदल का उपनेता बनाया गया है, दोनों फिर डिप्टी सीएम बनेंगे।

 

पटना |

भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी और उपनेता के तौर पर विजय कुमार सिन्हा को चुन लिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों नेताओं को पार्टी नई सरकार में भी उप मुख्यमंत्री के पद पर बकरार रखेगी। यानी NDA में मुख्यमंत्री जदयू से और डिप्टी सीएम भाजपा के होंगे।

भाजपा के दोनों कद्दावर नेता पिछली NDA सरकार में डिप्टी सीएम थे। सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं जबकि विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से चौथी बार जीते हैं। सम्राट चौधरी को मुखर नेता के तौर पर पार्टी ने अपना चेहरा बनाया हुआ है, जबकि विजय सिन्हा अनुभवी के तौर पर भूमिका अदा करते आए हैं।

दोनों नेताओं के चयन से पार्टी ने यह संदेश भी स्पष्ट किया है कि सरकार में भाजपा का योगदान और हिस्सा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावी होने वाला है। पार्टी के फैसले के बाद दोनों नेताओं को बधाई देने का क्रम शुरू हो गया है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।