लाइव पन्ना
प. बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं- ‘ममता मेरी छोटी बहन पर शायद मुझसे नाराज़ हैं’
नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि ‘शायद ममता बनर्जी मुझसे नाराज़ हैं।’ पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ़्रेंस में राष्ट्रपति मुर्मु ने ऐसा कहा। वे इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं।
उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जतायी कि उनके राज्य आगमन पर उन्हें रिसीव करने मुख्यमंत्री या राज्य के अन्य प्रमुख प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल के चुनाव को लेकर भी राज्य प्रशासन पर सवाल करते हुए कहा कि अगर यह उनके बताए स्थान पर रखा जाता तो बड़ी संख्या में आदिवासी पहुंच पाते।
“प्रशासन को लगा कोई नहीं आएगा..राष्ट्रपति बस लौट जाएंगी”
राष्ट्रपति मुर्मु दार्जलिंग जिले के गोशाईपुर में हुई अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ़्रेंस में पहुंचीं, फिर सिलीगुड़ी उपमंडल के बिधान नगर गईं जहां उन्होंने यह बयान दिया। यह पहली बार है जब राष्ट्रपति मुर्मु की ओर से किसी भी राज्य सरकार को लेकर नाराजगी जतायी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिधान नगर में कहा,
“आज अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद का सम्मेलन था, जब मैं इसे (गोशाईपुर में) अटेंड करके यहां आई तो मुझे लगा कि अगर यह सम्मेलन यहां होता तो बेहतर होता क्योंकि यह इलाक़ा बहुत बड़ा है। मुझे समझ नहीं आया कि प्रशासन ने क्या सोचकर ऐसा किया। उन्होंने मुझसे कहा कि वह छोटी जगह है, लेकिन मुझे लगता है यहां आसानी से पांच लाख लोग इकट्ठा हो सकते थे। मुझे बहुत दुख है कि यहां के लोग सम्मेलन तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि यह बहुत दूर रखा गया था। शायद प्रशासन को लगा कि कोई नहीं आएगा और राष्ट्रपति बस लौट जाएंगी।
राष्ट्रपति बोलीं- सीएम ममता मिलने नहीं आईं
इतना ही नहीं, राष्ट्रपति मुर्मु ने यह भी कहा कि “अगर राष्ट्रपति कहीं जाती हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्री को भी आना चाहिए लेकिन वह नहीं आईं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं, ममता दीदी भी मेरी बहन हैं, छोटी बहन। पता नहीं, शायद वह मुझसे नाराज़ हैं।”
दुनिया गोल
नेपाल आम चुनाव : Gen Z आंदोलन के नेता बालेन शाह के नए पीएम बनने का रास्ता साफ
लाइव पन्ना
UPSC 2025: राजस्थान के अनुज टॉपर, तमिलनाडु की राजेश्वरी महिला टॉपर; Top-10 में कितनी लड़कियां?
नई दिल्ली | UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है।
दूसरी रैंक तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) ने हासिल की जो इस साल की महिला टॉपर हैं।
संघ लोक सेवा आयोग 2025 में हरियाणा के एकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे हैं।
कुल 958 उम्मीदवार अलग-अलग सिविल सेवा (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए चयनित हुए हैं।
पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
टॉप-10 में 3 लड़कियां
UPSC 2025 के टॉप 10 में इस बार तीन लड़कियां हैं। जिसमें दूसरी रैंक पर राजेश्वरी सुवे एम (तमिलनाडु), ज़िनिया अरोरा (दिल्ली) ने छठी रैंक और आस्था जैन (यूपी) ने नौवी रैंक हासिल की है।
AIR-1 : दिल्ली में एसडीएम रहे हैं अनुज
AIR-2 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी
राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा की टॉपर रह चुकी हैं और तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।
वे मदुरै की रहने वाली हैं और निरंतर पांच प्रयासों के धैर्य के बाद यह ऐतिहासिक रैंक हासिल की है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उनकी मां एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं।
AIR-3 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी
लाइव पन्ना
Sukhoi 30 mki Crash: सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत
- असम के जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 60 किलोमीटर दूर हादसा
नई दिल्ली | असम में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई है।
भारतीय वायुसेना के मुताबिक़, Su-30 MKI ट्रेनिंग मिशन पर था। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम (5 मार्च) को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है।
भारतीय वायुसेना ने 6 मार्च को पुष्टि की है कि विमान दुर्घटना में दो पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ़्टिनेंट पुरवेश दुरगकर का निधन हो गया है। दोनों अधिकारी Su-30 विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

