Connect with us

चुनावी डायरी

रोहतास : JDU की सीटें रालोमो को दिए जाने से नाराज जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं का इस्तीफा

Published

on

जदयू सासाराम जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बिंदा चंद्रवंशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

सासाराम | अवनीश श्रीवास्तव

जदयू की सीटें NDA के रालोमो को दिए जाने से नाराज जदयू जिलाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने इस नाराजगी में इस्तीफा दिया, जिसके बाद गुरुवार को रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद इस्तीफों की लड़ी लग गई और कई प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

जिलाध्यक्ष पद से अजय सिंह कुशवाहा के इस्तीफा देते ही बिंदा चंद्रवंशी को रोहतास का कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।

 

इन नेताओं की नाराजगी का मेन कारण सासाराम विधानसभा सीट को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा’ को दिए जाने को लेकर थी।

बता दें कि पहले भी एक बार बिंदा चंद्रवंशी जदयू के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। टिकट बंटवारे में जदयू को सात सीट में से मात्र तीन सीट मिली हैं। जबकि भाजपा को रोहतास जिले में एक भी सीट नसीब नहीं हुई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू 7 में से 5 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन इस बार मात्र तीन सीटों पर नहीं चुनाव लड़ रही है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।